ई-विकास पोर्टल को और अधिक सुगम बनाने किसानों से लिए सुझाव

अनोखा तीर, हरदा। कृषि उत्पादन आयुक्त के.सी. गुप्ता, मार्कफेड के एमडी अभिजीत अग्रवाल, नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्रीकांत बनोठ एवं कृषि विभाग के उप सचिव रोहित सिसोनिया ने मंगलवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों एवं किसानों से चर्चा कर उर्वरक प्रदाय के लिए बनाए गए ई-विकास पोर्टल (ई-टोकन) व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं उपयोगी बनाने के लिए सुझाव लिए। इस दौरान अधिकारियों के दल ने सहकारी समितियों, निजी उर्वरक विक्रेताओं तथा कियोस्क संचालकों से भी चर्चा कर पोर्टल में सुधार की संभावनाएं तलाशीं और फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन सहित कृषि, सहकारिता, मार्कफेड एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply