-वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी
अनोखा तीर, हरदा। हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सडक़ के शोल्डर पर रोलर के माध्यम से रोलिंग का कार्य लगातार कराया जा रहा है। एमपीआरडीसी के अधिकारी भूपेंद्र कापसे ने बताया कि सडक़ के किनारों (शोल्डर) को मजबूत एवं समतल बनाए रखने के लिए नियमित रूप से रोलर चलाया जा रहा है। इससे वर्षा के दौरान सडक़ के किनारों के धंसने या क्षतिग्रस्त होने की संभावना कम होगी तथा वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य भी किए जा रहे हैं, ताकि बारिश के मौसम में यातायात निर्बाध एवं सुरक्षित बना रहे।
हरदा-छिपानेर मार्ग पर…

0 Views




