ग्राहक पंचायत ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला हरदा इकाई द्वारा रविवार को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का श्रीगणेश सरस्वती शिशु मंदिर, हरदा में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को ग्राहक पंचायत से जोडऩे का आह्वान किया। उन्होंने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अभियान के तहत जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को संगठन से जोडक़र उनके अधिकारों एवं हितों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

0 Views

Leave a Reply