-आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय संवाद योजना की मासिक बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार हरदा एवं खिरकिया में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकासखंड की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं और परामर्शदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने प्रस्फुटन समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान समितियों ने अपने-अपने कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कौशलेश तिवारी ने विभिन्न समसामयिक योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी माह में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने 12 अगस्त को स्वैच्छिक पखवाड़े के समापन, हरियाली यात्रा, एक पेड़ मां के नाम अभियान, तिरंगा यात्रा तथा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी, जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, विनीता शाह सहित नवांकुर संस्था प्रमुख, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, परामर्शदाता एवं प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर संस्थाओं से जुड़े बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न

0 Views




