अग्रवाल महिला मंडल का एक दिवसीय सावन मेला 2 अगस्त को

अनोखा तीर, हरदा। अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में शहर के सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में रविवार, 2 अगस्त को एक दिवसीय सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में महिलाओं द्वारा तैयार हस्तशिल्प एवं घरेलू उपयोग की आकर्षक वस्तुओं का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सोनाली अग्रवाल ने बताया कि सावन माह के अवसर पर समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है। मेले में समाज की महिलाएं विभिन्न स्टॉल लगाकर हस्तनिर्मित सामग्री, सजावटी वस्तुएं एवं अन्य उपयोगी उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रहेगी। मेले के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने का भी प्रयास किया जाएगा। आयोजन समिति ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेले को सफल बनाने की अपील की।

0 Views

Leave a Reply