हरदा में पूनम कायनेटिक शोरूम का शुभारंभ

-पहले दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलेवरी

अनोखा तीर, हरदा। शहर के इंदौर रोड स्थित पूनम कायनेटिक शोरूम का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ काइनेटिक वॉट्स एंड वोल्ट्स के हेड ऑफ मार्केटिंग सचिन भैया जैन एवं सारंग ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कंपनी के एरिया मैनेजर शुक्ला, सर्विस मैनेजर डी.पी. सिंह, पूनम कायनेटिक के को-फाउंडर भावेश विधानी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी रहा। सभी ग्राहकों का पुष्पगुच्छ एवं विशेष ओपनिंग गिफ्ट देकर स्वागत किया गया तथा सम्मानपूर्वक वाहनों की चाबियां सौंपी गईं। इस दौरान कंपनी के नवीनतम इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन भी किया गया। उपस्थित लोगों को आधुनिक तकनीक, एक लाख किलोमीटर की बैटरी वारंटी, आकर्षक फाइनेंस सुविधाओं तथा उद्घाटन के विशेष ऑफर्स की जानकारी दी गई। को-फाउंडर भावेश विधानी ने कहा कि पूनम कायनेटिक का उद्देश्य हरदा एवं आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को विश्वसनीय, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा, गुणवत्ता और विश्वास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर अनुभव और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं ग्राहकों ने पूनम कायनेटिक परिवार को शुभकामनाएं देते हुए हरदा में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते भविष्य पर विश्वास व्यक्त किया।

65 Views

Leave a Reply