अनोखा तीर, हरदा। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा की अटूट आस्था और विश्वास के साथ हरदा के दो युवाओं ने एक प्रेरणादायक धार्मिक संकल्प लिया है। जय श्री खेड़ापति खाटू श्याम परिवार समिति, हरदा के 20 वर्षीय युवा कृष्णा चोलकर एवं 20 वर्षीय युवा विकास डावरे राजस्थान स्थित विश्वविख्यात खाटू श्याम धाम के दर्शन के लिए लगभग 700 किमी. की पैदल यात्रा पर रवाना हुए हैं। कम उम्र में लिया गया उनका यह संकल्प श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और शहरवासी उनकी सराहना कर रहे हैं। दोनों युवाओं ने बताया कि यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि बाबा श्याम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा, समर्पण और विश्वास की अभिव्यक्ति है। उनका कहना है कि जब मन में सच्ची भक्ति और विश्वास हो तो कोई भी राह कठिन नहीं होती। बाबा श्याम की कृपा और आशीर्वाद ही इस लंबी यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने की सबसे बड़ी शक्ति है। यात्रा प्रारंभ होने से पहले दोनों युवाओं का समिति के सदस्यों, परिवारजनों और श्रद्धालुओं ने तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा जय श्री श्याम के जयघोष के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान पूरा वातावरण हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा और जय श्री श्याम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। सभी ने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित और मंगलमय होने की कामना की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक संकल्प समाज में भक्ति, सेवा, सद्भाव और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को प्रेरित करते हैं। युवा पीढ़ी का इस प्रकार धर्म और आध्यात्मिकता से जुड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास और एकता का संदेश भी लेकर जाएगी। इस अवसर पर दीपांशु कुचबंदिया, हेमंत वर्मा, विष्णु राजपूत, राधेश्याम राजपूत, मिश्रीलाल पटेल, संदीप राजपूत, सचिन कुचबंदिया, शुभम सेवारिक, आशीष चोलकर, विकास चोलकर, उमेश चोलकर, महेश चोलकर सहित परिवार के सदस्य, मित्रगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने दोनों युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए बाबा श्याम से उनकी सफल यात्रा एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
हारे का सहारा के भरोसे निकले हरदा के दो युवा, 700 किमी पैदल पहुंचेंगे खाटू श्याम धाम

0 Views




