मोटर साईकिल चोरी मामले में पुलिस को सफलता

– आरोपी को भेजा जेल, दो मोटर साईकिल जप्त

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्तकी है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक के दिशा निर्देश व एएसपी अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आरएस तिवारी व्दारा मोटर साईकिल चोरी के विरूद्ध आरोपी की धरपकड़ कार्यवाही के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिससे मोटर साईकिल चोरी मामले में एक आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन हरदा में २३ जुलाई २०२६ को फरियादी जय बामने निवासी राजधानी कालोनी द्वारा २० जुलाई २०२६ को रात्री में मोटर साईकिल   एचएफ डिलक्स क्रमांक एमपी ४७ एमके 2081 को घर के सामने से चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रं 262/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं २८ जुलाई २०२६ को फरियादी रवि चौहान निवासी बेलदार मोहल्ला ीरदा द्वारा एचएफ डिलक्स क्रमांक एमपी ४७ एमके 0435 चोरी हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर अपराध क्रं 269/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त मोटर साईकलि चोरी कि लगातार घटनाओं को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्यवाही करने के लिए थाना सिविल लाईन हरदा में टीम गठित कर मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ को अंजामे देने वाले अज्ञात चोर की पतारसी करने के लिए लगाया गया। जिस पर टीम द्वारा हरदा शहर के विभिन्न सीसीटीव्ही कैमरो के माध्मय से २९ जुलाई २०२६ को मोटर साईकिल चोरी के मामले का खुलासा किया गया। जिसमें आरोपी राजेश उर्फ राजू पिता स्व. घासीराम चावडा जाति बेलदार उम्र 42 साल निवासी चांदाग्रहण थाना भैरुंदा जिला सिहोर हाल बेलदार मोहल्ला हरदा द्वारा उक्त मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ को अंजाम देना पाया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया व आरोपी को जिला जेल हरदा दाखिल किया गया है।  कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, प्रधान आरक्षक विजय प्रजपति, अनिल मर्सकोले, आरक्षक वीरेन्द्र, चालक आरक्षक सचिन चौधरी, सैनिक सूरज पासी का विशेष योगदान रहा ।

0 Views

Leave a Reply