-हाईवे किनारे ढाबों पर छापेमारी, महुआ लाहन सहित शराब जब्त
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। टीम ने हाईवे किनारे शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट और ढाबों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रिंस ढाबा, पंडित जी ढाबा (मनियाखेड़ी व उसकल्ली), सांवरिया ढाबा, राजपूत ढाबा (उसकल्ली), चंपा दादा ढाबा (नांदवा), राजस्थान ढाबा सहित बिरजाखेड़ी, टिमरनी और चारखेड़ा में दबिश दी गई। इस दौरान 44 पाव देशी प्लेन मदिरा, 8 पाव ऑफिसर चॉइस, एक-एक बोतल सिग्नेचर व्हिस्की एवं वी-21 वोडका तथा 210 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 28,559 रुपये बताया गया।
आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 7 प्रकरण दर्ज

0 Views

