मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग के 5 दिन शेष

-31 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन
अनोखा तीर, हरदा। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर ने किसानों से समय रहते स्लॉट बुक कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि विपणन वर्ष 2026-27 के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग का उपार्जन 10 अगस्त तक किया जाएगा। अब तक 32,001 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है, जबकि 7,009 किसानों से 60372.50 क्विंटल मूंग की खरीदी उपार्जन केंद्रों पर की जा चुकी है।

0 Views

Leave a Reply