अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने मूंग खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने शासन से मांग की है कि समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त की जाए। साथ ही मूंग खरीदी की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाई जाए, ताकि सभी किसानों को अपनी उपज बेचने का पर्याप्त अवसर मिल सके। श्री सांई ने यह भी मांग की है कि मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 5 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की जाए, जिससे अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।
0 Views


