प्रदोष व्रत व कारगिल विजय दिवस पर अग्रवाल महिला महासभा ने किया वृक्षारोपण

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा, हरदा की पदाधिकारियों ने प्रदोष व्रत एवं कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा मंदिर, बाबा भोलेनाथ मंदिर प्रांगण तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर, प्रताप सिटी कॉलोनी, खंडवा बायपास पर वृक्षारोपण किया। जिला मीडिया प्रभारी हेमलता अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के तहत छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज और युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि पर्यावरण स्वच्छ, शुद्ध और हरियाली से परिपूर्ण बना रहे। कारगिल विजय दिवस पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का दायित्व बताते हुए हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान खाटू श्याम, भगवान भोलेनाथ एवं पंचमुखी हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सामाजिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री राखी अग्रवाल, जिला उपमंत्री संगीता अग्रवाल, जिला सचिव सोनाली अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी हेमलता अग्रवाल, जिला सहमंत्री सीमा अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, नगर सचिव रीना अग्रवाल, नगर मीडिया प्रभारी श्वेता अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मनीषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सपना अग्रवाल तथा सामाजिक न्याय विभाग की सुरेंद्र कौर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

0 Views

Leave a Reply