अनोखा तीर, हरदा। थाना छीपाबड़ पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 708 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक शंशांक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में थाना छीपाबड़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जंगल के रास्ते मोरगढ़ी की ओर गांजा बेचने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन पिता सुरेश चौहान (27) निवासी मोरगढ़ी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखी थैली से 708 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 365/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, उपनिरीक्षक संतोष वामने, प्रधान आरक्षक शांतिलाल कुमरे, प्रधान आरक्षक सईद तथा आरक्षक उदयभान, सौरभ राजपूत, शैलेन्द्र गुर्जर, हेमुलाल जमरे और उदयसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने 708 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

0 Views


