तीन माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 1.88 लाख मामले पकड़े

-13.75 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त
अनोखा तीर, भोपाल। मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में वाणिज्य विभाग की टीम ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल, मई एवं जून माह के दौरान टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट, अनुचित टिकट पर यात्रा करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान ले जाने के कुल 1 लाख 88 हजार 206 मामले पकड़े। इन मामलों से रेलवे को 13.75 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 87,381 मामले, अनुचित टिकट पर यात्रा के 1,00,249 मामले तथा बिना बुक कराए सामान ले जाने के 576 मामले दर्ज किए गए। केवल जून माह में टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 24,325 मामले, अनुचित टिकट के 31,465 मामले तथा बिना बुक कराए सामान के 192 मामले पकड़े गए। इन कुल 55,982 मामलों से भोपाल रेल मंडल को 4.22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

0 Views

Leave a Reply