अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर निकली जागरुकता रैली

-विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन मंडल हरदा द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला वन मंडल अधिकारी ज्योति मुड़िया, राकेश लहरी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वन मंडल परिक्षेत्र हंडिया, खंडवा बायपास से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर, यातायात थाना, जिला पंचायत, मंडी चौक, नेहरू स्टेडियम एवं सनफ्लावर स्कूल होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरकर वन विभाग कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाघ की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे, हम करेंगे तथा  हम सबका एक ही नारा, पर्यावरण संरक्षण करना जैसे नारों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं, यातायात थाना से प्रधान आरक्षक महेश शर्मा, राजेश काजले तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से बाघों के संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों में वन्यजीवों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

0 Views

Leave a Reply