अनोखा तीर, हरदा। श्री श्री 1008 बजरंगदास जी महाराज दादाजी सद्गुरु दादाजी परिवार के तत्वावधान में हरदा जिले की पहली नक्षत्र वाटिका का रोपण 28 जुलाई को दोपहर 4 बजे बाबा जी आश्रम के सामने स्थित सद्गुरु दादाजी आश्रम में किया जाएगा। इस पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक महत्व के आयोजन में सद्गुरु दादाजी परिवार के सदस्य अपने-अपने नक्षत्र के अनुरूप वृक्षारोपण करेंगे। कार्यक्रम में दादाजी धाम के बड़े गुरुजी अंबिका प्रसाद शर्मा एवं सद्गुरुदेव आचार्य पंकज शर्मा का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, खंडवा, पुणे, पंजाब, ललितपुर, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से दादाजी परिवार के सदस्य तथा हरदा जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। नक्षत्र वाटिका के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति ने सद्गुरु दादाजी परिवार के सभी सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपने नक्षत्र के अनुरूप वृक्ष लगाने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार भारतीय परंपरा में नक्षत्र वृक्षों का विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। अपने नक्षत्र से जुड़े वृक्ष का रोपण प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ आध्यात्मिक आस्था का भी प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि नक्षत्र वृक्षों की सेवा एवं संरक्षण से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा जीवन में सुख, शांति और कल्याण की भावना मजबूत होती है। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अपने नक्षत्र का वृक्ष लगाकर प्रकृत संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वस्थ भविष्य के संकल्प में सहभागी बनें।
गुरु पूर्णिमा पर होगा हरदा जिले की पहली नक्षत्र वाटिका का रोपण

0 Views




