-नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अनोखा तीर, रहटगांव। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंशाक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी अंकाक्षा तलया (टिमरनी) के निर्देशन में थाना प्रभारी मनोज दुबे ने टीम गठित कर कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भुट्टा बेचने की आड़ में गांजा बेच रहे आरोपी राजेश सौदे पिता फूलचंद सौदे (35) निवासी ग्राम बरखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1.353 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना रहटगांव में अपराध क्रमांक 308/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस गांजा तस्करी की पूरी चेन की जांच कर रही है। कार्रवाई में सउनि भूपेंद्र वाड़ीवा, प्रधान आरक्षक गजेंद्र यादव, प्रआ प्रदीप रघुवंशी, प्रआ संजय बामने, आरक्षक विजय, आ महेंद्र रघुवंशी, आ सोनू तथा महिला आरक्षक ललिता की विशेष भूमिका रही।



