अनोखा तीर, हरदा। टीम मोदी सपोर्टर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हिर्देश पुरी गोस्वामी द्वारा हरदा के प्रदीप पटेल को समिति का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। इस संबंध में उन्हें नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र जारी किया गया। नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णलाल चौबे के निर्देशानुसार की गई। प्रदेश अध्यक्ष हिर्देश पुरी गोस्वामी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदीप पटेल संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर प्रदीप पटेल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा समाजहित और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उनके नियुक्त होने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदीप पटेल बने टीम मोदी सपोर्टर सेवा समिति के प्रदेश महासचिव

0 Views




