Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

दीपम रायचुरा बने सहायक आबकारी आयुक्त

2 min read
Text Size:

वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी किए पदोन्नति आदेश 

दैनिक अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने आज दो जिला आबकारी अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी करते हुए उन्हें सहायक आबकारी आयुक्त पद पर पदोन्नत किया है। विभाग के अवर सचिव राजेश ओगरे द्वारा जारी आदेश में जिला आबकारी अधिकारी दीपम कुमार रायचुरा को सहायक आबकारी आयुक्त पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी सेवाएं पूर्ववत राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल में ही रहेंगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा न्यायलयीन प्रकिया के चलते किसी भी विभाग में लंबे समय से पदोन्नति नहीं की जा रही थी। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा श्री रायचुरा को पूर्व में कार्यवाहक प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त पद का प्रभार सौंपा गया था। हाल ही में डां मोहन यादव सरकार द्वारा लिए गए निर्णय उपरांत लंबे समय से पदोन्नति की राह देखने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति प्राप्त हुई हैं। इसी क्रम में आज वाणिज्यिक कर विभाग ने अभिषेक कुमार तिवारी एवं दीपम कुमार रायचुरा को पदोन्नति प्रदान की है। गौरतलब है कि दीपम रायचुरा वर्तमान में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के यहां विशेष कर्तव्य अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। श्री रायचुरा के पदोन्नत होने पर जहां विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई दी, वहीं उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा के कार्यालयीन स्टाफ द्वारा भी सामूहिक रूप से अभिनंदन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी गई। हरदा से भी उनके शुभचिंतकों, पारिवारिक वरिष्ठों ने शुभकामनाएं एवं शुभाषिश दिया। दैनिक अनोखा तीर परिवार भी श्री रायचुरा के उज्जवल भविष्य के अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित करता है।

572 Views
What do you think?

Leave a Reply