केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा  “मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा युवाओं की भावना का सम्मान, जंतर मंतर पर जश्न का माहौल”

 

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी से मुंह नहीं मारना चाहते। वहीं युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए तथा देश में चल रहे युवा आंदोलन के पीछे विपक्षियों के कुचक्र को दृष्टिगत रखते हुए अपना इस्तीफा दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक विवाद के बीच। पिछले कई हफ्तों से चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और चौतरफा दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। मेडिकल छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी और इस इस्तीफे को परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि गत दिवस ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए अपना बयान जारी कर कठोर कानून बनाने एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से इस मामले की सुनवाई करने की बात कही थी। प्रधानमंत्री के इस बयान के 24 घंटे के भीतर ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा अपना इस्तीफा देकर जहां विपक्षियों के मंसूबों पर पानी फेर गया तो वहीं पिछले 36 दिनों से चल रहे इस आंदोलन को भी समाप्त करने की राह आसान कर दी। खुद शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे का पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा- मेरे युवा साथियों, मैं पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती हैं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने पर जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन स्थल पर अब जश्न का माहौल है। आंदोलनकारी युवाओं का कहना है कि आखिर उनकी जीत हुई और सरकार युवा शक्ति के आगे झुक गई।

– पिछले 36 दिनों से चल रहा था विरोध प्रदर्शन

– 47 अधिकारियों को कर चुके बर्खास्त

– 6 जून को जन्तर मंतर से शुरू हुआ था प्रर्दशन

– प्रधानमंत्री ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही

– प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े थे।

2 Views

Leave a Reply