अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, शाखा हरदा के तत्वावधान में गुरुवार को जिला अस्पताल स्थित जिला क्षय केंद्र में निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को प्रोटीन डाइट किट वितरित की गई। कार्यक्रम में संस्था द्वारा 20 क्षय रोगियों को लगभग एक माह के लिए पर्याप्त प्रोटीन बास्केट प्रदान की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उत्तरांचल प्रमुख श्रीमती माया सिंहल, प्रांतीय बाल विकास प्रमुख श्रीमती किरण गर्ग, प्रेरणा अग्रवाल, सजनी चांडक, ममता जैसानी, ममता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, मनोरमा अग्रवाल, नीलू हेड़ा, विद्या बांगड़ एवं पुष्पा चांडक सहित संस्था की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. मृत्युंजय गहलोत, राघव गुहा, नीता, ममता गुहा एवं कपिल कुल्हाड़े सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ भी मौजूद रहा। कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने भविष्य में भी टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराकर सहयोग जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने टीबी मरीजों को वितरित की प्रोटीन डाइट किट

0 Views




