अनोखा तीर, हरदा। श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा, हरदा ने समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पं. अनिरुद्ध तिवारी एवं पं. अरुण तिवारी को सभा की कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी आभा तिवारी का भी सम्मान किया गया। सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सदस्यों का पुष्पमालाएं एवं केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभा द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों के लिए 20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने की घोषणा का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संस्कार, सेवा और संगठन की भावना ही समाज की वास्तविक शक्ति है तथा प्रतिभाओं और समाजसेवियों का सम्मान समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम बनता है। इस अवसर पर प्रकाश मिश्रा, यू.के. दीक्षित, रामचंद्र दुबे, विवेक तिवारी, अनिल तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला, दीपू पंडित, दीपक शुक्ला, संजीत पाण्डेय, मनीष शुक्ला, मोहन तिवारी, शिव त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
कान्यकुब्ज समाज ने प्रतिभा, सेवा और समर्पण का किया सम्मान

0 Views




