संगीत महोत्सव का शुभारंभ आज, 110 गायक देंगे प्रस्तुति

अनोखा तीर, हरदा। आर्यन जनसेवा फाउंडेशन, इकाई हरदा के तत्वावधान में आज से जिले का अनूठा 24 घंटे लगातार लाइव संगीत महोत्सव प्रारंभ होगा। यह आयोजन 25 जुलाई की रात्रि से 26 जुलाई की रात्रि तक निरंतर चलेगा, जिसमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के 110 गायक-गायिकाएँ अपनी मधुर प्रस्तुतियाँ देगे।  कार्यक्रम का आयोजन माँ रेवा गार्डन, सिविल लाइन थाना के पास, हरदा में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रतिभागी एक के बाद एक लगातार प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरे 24 घंटे संगीत की स्वर लहरियाँ गूंजती रहेंगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी गायकों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही संगीत प्रेमियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ की गई हैं। कार्यक्रम से जुड़ी अंजु भायरे, राम नेमा, कपिल यादव, जय पुजारी, निखिल रनवाल ने शहर एवं जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अनूठे संगीत महोत्सव का आनंद लें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

0 Views

Leave a Reply