7 अगस्त को होगी ‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश जिला स्तरीय क्विज

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 ‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेशÓ का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त 2026 को किया जाएगा। हरदा में प्रतियोगिता शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होगी। क्विज में मध्यप्रदेश के पर्यटन, कला, संस्कृति, धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक परिवेश एवं ऐतिहासिक विरासत से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। प्रथम चरण की लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित शीर्ष छह टीमों के बीच दूसरे चरण में ऑडियो-विजुअल एवं मल्टीमीडिया आधारित क्विज आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालयीन टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विजेता टीमों को मिलेगा नि:शुल्क पर्यटन भ्रमण
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को पर्यटन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक जिले की प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में दो रात्रि एवं तीन दिवस के नि:शुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन दिया जाएगा। वहीं अगली तीन उपविजेता टीमों को एक रात्रि एवं दो दिवस के नि:शुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन प्रदान किया जाएगा। इन कूपनों के अंतर्गत विद्यार्थियों के आवागमन, आवास, भोजन एवं स्थानीय भ्रमण का संपूर्ण व्यय मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो सके।

2 Views

Leave a Reply