मप्र पर्यटन क्विज के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि आज

-7 अगस्त को होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के समृद्ध इतिहास, परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक संपदा एवं पर्यटन की संभावनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘पर्यटन क्विज-2026Ó का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक कुमार डेहरिया एवं क्विज मास्टर नितिन सोनी ने बताया कि जिला स्तरीय क्विज में भाग लेने के लिए विद्यालय 25 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई एवं केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। नोडल अधिकारी अशोक डेहरिया ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालयों से विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

0 Views

Leave a Reply