Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

नारी सशक्तिकरण मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर की लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-विजेता को मिलेंगे 11 हजार रुपये
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं की उन्नति, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान तथा सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से संचालित ‘नारी सशक्तिकरण मिशन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्य स्तरीय लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ‘महिला नेतृत्व आधारित विकासÓ की भावना को प्रभावी ढंग से दर्शाने वाले मौलिक एवं रचनात्मक लोगो का चयन करना है। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के नागरिक भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि आधिकारिक पोर्टल पर 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकेगा।  निर्धारित मानकों के अनुसार लोगो रंगीन, उच्च गुणवत्ता (600 डीपीआई) का तथा जेपीजी या पीएनजी प्रारूप में होना चाहिए। इसका आकार न्यूनतम 5म5 सेंटीमीटर और अधिकतम 30म30 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है, ताकि इसका उपयोग शासकीय पत्राचार, सोशल मीडिया, होर्डिंग्स, ब्रोशर एवं अन्य प्रचार सामग्री में किया जा सके। किसी भी प्रविष्टि पर वॉटरमार्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन को 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य उत्कृष्ट प्रविष्टियों को 5-5 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। चयनित विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपने डिजाइन की संपादन योग्य (एडिटेबल) फाइल प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद डिजाइन के सभी कॉपीराइट महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के पास सुरक्षित रहेंगे।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply