Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर, अन्य पाठ्यक्रमों में 31 जुलाई तक प्रवेश

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई से 27 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 28 जुलाई तक होगा। 30 जुलाई को मेरिट सूची जारी की जाएगी, 31 जुलाई को सीट आवंटन होगा तथा 31 जुलाई से 3 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रदेश में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अब तक एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 46 हजार 652, स्नातक कक्षाओं में 3 लाख 33 हजार 221 तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 1 लाख 2 हजार 610 विद्यार्थियों सहित कुल 4 लाख 82 हजार 483 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply