सीएमएचओ डॉ. सिंह व डीपीओ विवेक शर्मा ने किया आंगनवाड़ी का निरीक्षण

अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार संचालित दस्तक अभियान एवं नियमित टीकाकरण की प्रगति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा ने हंडिया स्थित आंगनवाड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को दस्तक अभियान के तहत दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, वजन, लंबाई की माप, बीमार बच्चों की पहचान तथा रेफरल की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, संस्थागत प्रसव, पोषण परामर्श एवं आयरन-फोलिक एसिड वितरण की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि चिन्हित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित रूप से फॉलोअप किया जाए तथा कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा ने आंगनवाड़ी परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जिला एम एंड ई अधिकारी मनीष शकरगाये सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply