दादाजी की स्मृति में धार्मिक स्थलों को एक लाख रुपये का दान

-भाटी परिवार ने पेश की सामाजिक सेवा की मिसाल

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के रहटगांव रोड निवासी संतोष भाटी, अशोक भाटी एवं मुकेश भाटी ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय जगदीश भाटी की तेरहवीं पर उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों को लगभग एक लाख रुपये की दान राशि भेंट की। स्व.जगदीश भाटी के पौत्र सोनू भाटी ने दादाजी की स्मृति में श्री राम-जानकी मंदिर, सोडलपुर के नवनिर्माण के लिए 51 हजार रुपये, श्री राम-जानकी मंदिर, मनियाखेड़ी को 11 हजार रुपये, श्री रामदेव बाबा मंदिर, खातेगांव को 21 हजार रुपये तथा क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज धर्मशाला, नेमावर को 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके अलावा मांगीलाल भाटी (पानतलाई) ने अपने बड़े भाई की स्मृति में श्री राम-जानकी मंदिर, सोडलपुर को 2500 रुपये तथा प्रेम नारायण भाटी (मनियाखेड़ी) ने श्री राम-जानकी मंदिर, मनियाखेड़ी को 2500 रुपये की दान राशि भेंट की। तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान भाटी परिवार द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए किए गए इस सहयोग की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय जगदीश भाटी के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान को भी स्मरण किया गया।

0 Views

Leave a Reply