नशामुक्ति का दिया संदेश

-नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को किया जागरूक
-नागरिकों को दिलाई नशा न करने की शपथ

अनोखा तीर, हरदा। जिले की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था इंटेलेक्चुअल पब्लिक वेलफेयर एंड ट्रेनिंग फॉर आर्ट सोसायटी, हरदा के कलाकारों ने गुरुवार को नेहरू स्टेडियम सब्जी मंडी चौक पर नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आम नागरिकों को जागरूक किया। नाटक के माध्यम से शराब, एमडी ड्रग्स तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों और इससे पूरे परिवार पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने नाटक को देखा और इससे प्रेरणा लेते हुए नशा न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को नशा न करने की शपथ दिलाई। नुक्कड़ नाटक में कलाकार संजय तेनगुरिया, इरशाद खान, अतुल जोशी, अर्चना भैंसारे, रिमझिम तेनगुरिया, नीतू शर्मा, श्लोक अग्रवाल, अन्वेषा जोशी, अर्चिता श्रीवास्तव, कंचन शर्मा, सादिक खान, गणेश मादुलकर एवं शिवम माकवे ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में हरदा थाना स्टाफ ने सभी कलाकारों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

0 Views

Leave a Reply