-सोयाबीन बीमा राशि की विसंगतियों पर उठी आवाज
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा की मासिक बैठक जिला उपाध्यक्ष लोकेश गौर के नेतृत्व में बलराम सभागृह, कृषि उपज मंडी हरदा में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2025 की सोयाबीन फसल बीमा राशि में सामने आई विसंगतियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने बताया कि कई हलकों में किसानों को मात्र 70 से 80 रुपये प्रति एकड़ बीमा राशि मिली है। इस संबंध में कृषि उप संचालक से मुलाकात कर विसंगतियों के निराकरण की मांग की गई। बैठक में नरेंद्र दोगने, विनोद पाटिल, विजय मलगाया, हरिशंकर सारण, श्याम पाटिल, राजेंद्र बांके, हरिओम गौर, विष्णु गौर, कैलाश जलावड़ा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




