हरदा मंडी में दो दिन बंद रहेगा नीलामी कार्य  

अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी हरदा में 25 जुलाई को माह का चौथा शनिवार तथा 26 जुलाई को रविवार होने के कारण दोनों दिन नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी समिति ने किसानों से इन दो दिनों में उपज लेकर मंडी नहीं आने की अपील की है। समिति के अनुसार 24 जुलाई को मूंग विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में पर्याप्त मात्रा में उपज पहुंच चुकी है। ऐसे में किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे नई मूंग की आवक मंडी में न लाएं, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके। मंडी समिति ने बताया कि 25 और 26 जुलाई को नीलामी कार्य पूर्णत: बंद रहेगा। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज निर्धारित तिथियों के बाद ही मंडी लेकर आएं, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

0 Views

Leave a Reply