-जीतू पटवारी और चौहान करेंगे किसान महापंचायत
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धमेंद्र चौहान के संयुक्त नेतृत्व में 24 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 10 बजे कृषि उपज मंडी हरदा में किसानों की मांगों को लेकर हल्ला बोल आंदोलन एवं किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। आंदोलन की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हरदा और टिमरनी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के गांव-गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ों किसान बंधुओं से संपर्क कर उन्हें आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और संगठित होकर आंदोलन को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। किसान आंदोलन के जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, हरिशंकर पंवार, जिला संगठन महासचिव गोविंद सुरमा, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र विश्नोई, विक्रम चौहान, विनोद पटेल, खिरकिया ब्लॉक प्रभारी सूरजसिंह राजपूत, रामदीन पटेल, दशरथ पटेल, सरपंच मयाराम यादव, अनिल विश्नोई, भजन वेनिवाल, सिद्धार्थ विश्नोई, गौतम पटेल, सतीश विश्नोई सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




