Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

कृषि वैज्ञानिकों ने फसल में खरपतवार नियंत्रण की दी सलाह

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा ने जिले के किसानों को सोयाबीन एवं मक्का की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए आवश्यक सलाह जारी की है। कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन किसानों को हाथ से निंदाई, डोरा या कुल्पा के उपयोग के साथ-साथ अनुशंसित खरपतवारनाशकों का उपयोग बोवनी के 15 से 20 दिन बाद करने की सलाह दी है। छिड़काव के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी का उपयोग करने तथा फ्लड जेट या फ्लैट फैन नोजल का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई है। इसी प्रकार मक्का की फसल में सकरी एवं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के नियंत्रण के लिए अनुशंसित खरपतवारनाशक के उपयोग की सलाह दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र ने स्पष्ट किया है कि 25 दिन से अधिक आयु की फसल में खरपतवारनाशकों के उपयोग की अनुशंसा नहीं है। अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा से संपर्क कर सकते हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply