अनोखा तीर, हरदा। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत उद्योग इकाइयों, जैसे एग्रो प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज एवं मिल्क प्रोसेसिंग के लिए बैंक के माध्यम से 1 लाख से 50 लाख रुपये तक तथा सेवा एवं व्यवसायिक इकाइयों, जैसे ब्यूटी पार्लर, वाहन मरम्मत, फुटवेयर मरम्मत, किराना एवं कपड़ा व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का अनुसूचित जाति वर्ग का, हरदा जिले का मूल निवासी, न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
0 Views


