जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

अनोखा तीर, हरदा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चारूवा की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन में संशोधन के लिए पोर्टल दो दिन तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। आवेदक हरदा जिले का मूल निवासी हो तथा सत्र 2026-27 में जिले के किसी शासकीय, अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक 31 जुलाई तक नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

0 Views

Leave a Reply