-बीमा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय बीमा समिति की प्रथम बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का इन योजनाओं के तहत बीमा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा स्कूलों में विद्यार्थियों के माध्यम से भी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनोज पंवार, एलआईसी के देवराम माणिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे। बैठक के दौरान इकोटोकिया कंपनी के अधिकारी धर्मेंद्र गायकवाड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प ‘इंश्योरेंस फॉर ऑलÓ के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा वाहन बीमा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर बीमा अधिकारियों, जिला प्रशासन, सहकारी संस्थाओं एवं बैंक प्रतिनिधियों की टीम गठित की जाएगी, जो विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और शिविरों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी। लीड बैंक के अधिकारी एस.के. जैन ने बताया कि खाताधारक का जिस बैंक में खाता है, उसी बैंक के माध्यम से बीमा योजना का लाभ मिलेगा। यदि खाताधारक का ई-केवाईसी पहले से पूर्ण है तो अलग से केवाईसी कराने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को बीमा योजनाओं से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी।
जिला स्तरीय बीमा समिति की पहली बैठक सम्पन्न

0 Views




