अनोखा तीर, हरदा। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका द्वारा एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए ग्राम रन्हाईकला में एक एकड़ भूमि चिन्हित की जा रही है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार 22 जुलाई को तहसीलदार महेन्द्र सिंह चौहान एवं नगर पालिका के दल ने मौके पर पहुंचकर भूमि का चिन्हांकन एवं निरीक्षण किया। प्रस्तावित एबीसी सेंटर में शहर के आवारा कुत्तों को पकड़कर वैज्ञानिक तरीके से उनका बंध्याकरण किया जाएगा। साथ ही उन्हें भोजन, आश्रय एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शासन के निर्देशानुसार शहरों में स्वानवंशीय पशुओं की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने तथा उनके संरक्षण के उद्देश्य से ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। नगर पालिका का कहना है कि सेंटर शुरू होने से आवारा कुत्तों के नियंत्रण एवं उनके बेहतर संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के लिए भूमि का किया चिन्हांकन

0 Views




