अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदा में प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार रोडगे के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत करियर एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल फिश फार्मर्स डे एवं विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कृषि विज्ञान केंद्र हरदा की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संध्या मुरे ने भोजन समस्या का निराकरण एवं कुपोषण मुक्ति में फिश फार्मिंग विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि मत्स्य पालन खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ कुपोषण दूर करने और युवाओं के लिए कम लागत में बेहतर स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बन सकता है। सत्र के दूसरे चरण में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को कौशल विकास का महत्व बताते हुए अपनी रुचि के अनुसार व्यावहारिक हुनर सीखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में युवाओं का लक्ष्य केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनना होना चाहिए, ताकि वे स्वयं के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार कर सकें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष परसाई ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी मार्गदर्शन सत्र आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में करियर एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन सत्र आयोजित

0 Views




