७० रुपए एकड़ मिला फसल बीमा

-भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, रहटगांव। भारतीय किसान संघ, तहसील रहटगांव द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं फसल बीमा राशि में पाई गई असमानता को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि रहटगांव तहसील के कई गांवों में किसानों को अत्यंत कम बीमा राशि प्राप्त हुई है, जिससे किसानों में नाराजगी है। संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार से चर्चा करते हुए बताया कि ग्राम नजरपुरा एवं उमरधा में किसानों को मात्र 70 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बीमा राशि मिली है, जो किसानों के साथ अन्याय है। इसके अलावा खमगांव, कासरनी, सिरकम्बा, शिंदखेड़ा, कनगांव तथा धनपाड़ा सहित अन्य गांवों में भी बहुत कम बीमा राशि मिलने की शिकायत की गई। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि संबंधित प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर सभी प्रभावित गांवों के किसानों को समान रूप से उचित बीमा राशि दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील प्रभारी लोकेश गोर, संभागीय सदस्य विष्णु, संभागीय सदस्य हरिओम, तहसील मंत्री सियाराम, मनोज, मीडिया प्रभारी नंदलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

4 Views

Leave a Reply