मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग के शेष 7 दिन, किसान 31 जुलाई तक करें पंजीयन

अनोखा तीर, हरदा। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि अब नजदीक है। विपणन वर्ष 2026-27 के तहत किसान 31 जुलाई 2026 तक अपनी उपज के उपार्जन के लिए स्लॉट बुक करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने ऐसे किसानों से अपील की है, जिन्होंने अभी तक स्लॉट बुक नहीं कराया है, वे अंतिम तिथि से पहले अनिवार्य रूप से स्लॉट बुक करा लें। मूंग उपार्जन का कार्य 1 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है, जो 10 अगस्त 2026 तक चलेगा। वर्तमान स्थिति के अनुसार जिले में 17,597 किसानों ने स्लॉट बुक करा लिया है। वहीं 3,683 किसानों से विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर 32,051 क्विंटल मूंग की खरीदी की जा चुकी है। प्रशासन ने किसानों से समय पर स्लॉट बुक कराकर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

45 Views

Leave a Reply