भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस आज

-हरदा में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर 23 जुलाई को हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यसमिति के निर्णयानुसार कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे मंडी परिसर स्थित बलराम सभागृह में होगा। जिला मंत्री प्रबल पवार ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नारी शक्ति से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा श्रमिक हितों के लिए संगठन का कार्य और प्रभावी बनेगा।

0 Views

Leave a Reply