अनोखा तीर, रहटगांव। तहसीलदार शंकर सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील पटवारी संघ ने उनका स्वागत किया। बैठक में तहसील क्षेत्र के राजस्व एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की गई तथा कार्यों के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार रश्मि धुर्वे, पटवारी संघ अध्यक्ष श्याम पवार, सचिव पवन कैथवास, पटवारी अंकित गौर, साजन गुर्जर, निर्मल प्रताप, उमा चंदेरी, नीलकमल नागरे, सुशील दुबे, अजय बछौतिया, दिनेश इवने सहित समस्त तहसील स्टाफ उपस्थित रहा।
0 Views




