अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील में नए तहसीलदार के रूप में सोमवार को शंकर सिंह रघुवंशी ने पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व तहसीलदार देवशंकर धुर्वे का तबादला टिमरनी होने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, शंकर सिंह रघुवंशी का पूर्व में सिराली तहसील में तबादला किया गया था, लेकिन जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आदेश में संशोधन करते हुए उनका सिराली स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें रहटगांव तहसील का प्रभार सौंप दिया। सोमवार को पदभार ग्रहण करने के साथ ही श्री रघुवंशी ने तहसील के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली।
0 Views




