अनोखा तीर, हरदा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) हरदा में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य आईटीआई ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2026 तक चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। इस चरण में नए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, वहीं जिन अभ्यर्थियों को इच्छित ट्रेड आवंटित नहीं हुआ है, वे री-चॉइस का विकल्प भी चुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए प्रशिक्षण शुल्क दो किश्तों में जमा करना होगा। प्रथम किश्त के रूप में पुरुष अभ्यर्थियों को 3,250 रुपये तथा महिला अभ्यर्थियों को 12.50 प्रतिशत की छूट के साथ 2,840 रुपये जमा करने होंगे। आईटीआई प्रबंधन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
0 Views




