-7 अगस्त को होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के इतिहास, संस्कृति, पर्यटन, कला और प्राकृतिक धरोहर से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा ‘पर्यटन क्विज-2026Ó का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय 25 जुलाई शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम के प्रभारी अशोक कुमार डेहरिया एवं क्विज मास्टर नितिन सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन कराने की अपील की है। बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश थीम पर आधारित जिला स्तरीय प्रतियोगिता 7 अगस्त को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसके आधार पर चयनित छह टीमें दूसरे चरण की ऑडियो-विजुअल एवं मल्टीमीडिया आधारित क्विज में भाग लेंगी। जिला स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रत्येक जिले की प्रथम तीन विजेता टीमों को दो रात एवं तीन दिन तथा अगली तीन उपविजेता टीमों को एक रात एवं दो दिन के नि:शुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत यात्रा, आवास, भोजन एवं स्थानीय भ्रमण का पूरा खर्च पर्यटन बोर्ड वहन करेगा।
25 जुलाई तक करें पर्यटन क्विज-2026 के लिए पंजीयन

0 Views



