आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत कार्यालय में मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजलि जोसेफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टाफ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डिजिटल आजीविका रजिस्टर, स्व-सहायता समूह के सदस्यों का ई-केवाईसी, समूह सार्थक ऐप में एंट्री, समूह बैंक लिंकेज सहित मिशन के विभिन्न घटकों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ ने अधिक से अधिक सीआरपी एवं बैंक सखी तैयार कर इन कार्यों का प्रभावी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान राज्य कार्यालय से प्राप्त लक्ष्यों के विरुद्ध सभी विकासखंडों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। सभी विकासखंडों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। हरदा विकासखंड में अपेक्षाकृत कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित टीम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply