अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मध्य भारत प्रांत की त्रैमासिक बैठक 19 जुलाई को ग्वालियर में आयोजित हुई। बैठक में प्रांत के 18 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, ग्राहक हित संरक्षण एवं विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा आगामी सदस्यता अभियान के तहत मध्य भारत प्रांत में 10,600 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस अवसर पर ग्राहक पंचायत हरदा की ओर से जौहरी कमल सोनी, अशोक पाराशर एवं नर्मदा प्रसाद गौर ने ग्वालियर में आयोजित संगठनात्मक बैठक एवं जागरण रैली में सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व किया।
0 Views





