अनोखा तीर, हरदा। महिला एवं बाल विकास परियोजना हरदा शहरी के वार्ड 17 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 34 में टीकाकरण सत्र के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एच.पी. सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से मदनमोहन मालवीय, प्रभारी सीडीपीओ सुश्री भारती भल्लावी, एएनएम, स्वास्थ्य सुपरवाइजर, पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा गौर एवं पूजा चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। अधिकारियों ने उपस्थित हितग्राहियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी तथा बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका, ऊषा, रंजना, रक्षा ओसले सहित वार्ड की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
जिला अधिकारियों ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण, बच्चे का कराया अन्नप्राशन

2 Views




