अनोखा ती र, हरदा।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 24 जुलाई को हरदा मंडी प्रांगण में आयोजित किसान सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में किसान आंदोलन के दौरान चक्काजाम प्रदर्शन के बाद किसानों पर दर्ज एफआईआर का विरोध, मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी, मूंग खरीदी की अवधि बढ़ाने तथा खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली समाप्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया और अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, जिला महामंत्री सूरजसिंह राजपूत, विजय सिंह सूरमा, गोविंद व्यास, विनोद पटेल, सुरेंद्र विश्नोई, रामदीन पटेल, विक्रम चौहान, गणेश पटेल, राजेश अग्रवाल, रामदास तोमर, राहुल पटेल, इकबाल अहमद, सुरेंद्र सराफ, अनिल मेहरिया, अनिल सांई, भूपेंद्र बावल, गणेश जाट रेलवां, सतीश भादू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
24 जुलाई को हरदा में किसान सभा करेंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी

0 Views




